लखनऊ। खेलो इंडिया स्कीम के तहत साई लखनऊ में आयोजित एथलेटिक्स मूल्यांकन कैंप में देश भर के 17 चुनिंदा एथलीट अपनी क्षमता की परख के लिए विशेष पुरस्कार परीक्षण में पसीना बहा रहे है। लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित साई क्षेत्रीय केंद्र में यह कैंप खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन सेल के तत्वावधान में 20 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो 24 दिसंबर तक चलेगा।
साई लखनऊ के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत ने कहा कि इस दौरान फिजियोलॉजिकल, एंथ्रोपोमेट्री और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग के माध्यम से प्रत्येक एथलीट के पोषण और मनोवैज्ञानिक प्रोफ़ाइल के मूल्यांकन सहित कई टेस्ट हुए। साई की इस कवायद का मकसद भविष्य के ओलंपियन की पहचान करना और एथलीटों को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।
इस शिविर में पूर्व ओलंपियन एस.राम सिंह यादव, पं.कमलेश तिवाना, एचपीएम (हाई परफॉर्मेंस मैनेजर) और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लखनऊ के कोच एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, 110 मीटर हर्डल, 2000 मीटर स्टीपल चेज़ में खिलाड़ियों का कौशल प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन कर रहे हैं।
Comments